1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Gujarat Election Results: सभी 26 सीटों पर BJP काफी आगे, अमित शाह को भारी बढ़त

Gujarat Election Results: सभी 26 सीटों पर BJP काफी आगे, अमित शाह को भारी बढ़त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 11:52 am IST,  Updated : May 23, 2019 11:52 am IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात की सभी 26 सीटों पर आगे चल रही है...

BJP Supporters- India TV Hindi
BJP Supporters

अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात की सभी 26 सीटों पर आगे चल रही है। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. सी. जे. चावड़ा से 1,98,279 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जामनगर सीट से भाजपा की पूनमबेन हेमतभाई माडम निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कंडोरिया मुलुभाई रणमलभाई से 94,161 वोटों से आगे चल रही हैं। जूनागढ़ सीट से भाजपा के राजेशभाई नारणभाई चुडासमा कांग्रेस प्रत्याशी वंश पुंजाभाई भीमाभाई से 37,148 वोटों से आगे चल रहे हैं। कच्छ सीट से भाजपा के चावड़ा विनोद लखमशी कांग्रेस के नरेश नाराणभाई महेश्वरी से 40,702 मतों से आगे चल रहे हैं।

खेडा सीट से भाजपा के चौहाण देवुसिंह कांग्रेस प्रत्याशी बिमल शाह से 34,970 वोटों से आगे चल रहे हैं। महेसाणा लोकसभा सीट से शारदाबेन अनिलभाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार ए. जे. पटेल से 11,354 मतों से आगे हैं। नवसारी सीट से भाजपा के सी. आर. पाटिल निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के धर्मेशभाई भीमभाई पटेल से 99,902 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पंचमहाल सीट से भाजपा के रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी वेचातभाई कुबेरभाई खांट से 23,975 वोटों से आगे चल रहे हैं। पाटण सीट से भरतसिंहजी शंकरजी डाभी कांग्रेस के जगदीश ठाकोर से 32,144 मतों से आगे चल रहे हैं। पोरबंदर से भाजपा प्रत्याशी रमेशभाई लवजीभाई धडुक कांग्रेस के ललित वसोया से 45,624 वोटों से आगे हैं।

अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा के हसमुखभाई सोमाभाई पटेल कांग्रेस की गीताबेन पटेल से 45,622 वोटों से आगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024