1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकट

शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 06:25 pm IST

शिवसेना ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Maharashtra: Shiv Sena releases first list of 21 candidates...- India TV Hindi
Maharashtra: Shiv Sena releases first list of 21 candidates for Lok Sabha Elections 2019

महाराष्ट्र: शिवसेना ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 23 सीटों के कोटे में से 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अधिकांश सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही उतारा है। मुंबई में पार्टी ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपूर्व से गजानन कृतिकर को उम्मीदवार बनाया है। मुंबई की बची तीन सीटें गठबंधन के उसके साथी भाजपा के पास है।

कोंकण क्षेत्र से, पार्टी ने थाणे से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, रायगढ़ से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, रत्नागिरी-सिधुदुर्ग से विनायक राऊत को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने कोल्हापुर सीट से संजय मंडालिक, हटकानंगाले से धर्यशील माने, शिर्डी से सदाशिव लोखांडे, शिरूर से शिवाजीराव अधलराव, औरंगाबाद से चंद्रकांते खर और मवाल से श्रीरंग बर्ने को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं पूर्वी महाराष्ट्र में, यवतमाल-वाशिम से भावने गवली, बुलढ़ाना से प्रतापराव जाधव, रामटेक से क्रुपाल तुमाने, अमरावती से आनंदराव अदसुल, परभणी से संजय जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल और ओस्मानाबाद से आमराजे निमबाल्कर को उम्मीदवार बनाया गया था। वरिष्ठ शिवसेना नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि दो अन्य सीटों पालघर और सतारा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी। भाजपा-शिवसेना गठबंधन के तहत, दोनों पार्टियां यहां की 48 संसदीय सीट में से 25:23 के अनुपात से चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने गठबंधन के अपने पांच छोटे दलों के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी है।

आपको बता दें कि 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 मई को होगी। लोकसभा के साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होंगे। तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। 18 से 19 साल के डेढ़ करोड़ वोटर इस चुनाव में पहली बार हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक आठ करोड़ 43 लाख नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Maharashtra: Shiv Sena releases first list of 21 candidates for Lok Sabha Elections 2019
Maharashtra: Shiv Sena releases first list of 21 candidates for Lok Sabha Elections 2019

जिन 17 सांसदो को दौबारा टिकट मिला हैं उनके नाम- 

दक्षिण मुम्बई- अरविंद सावंत

दक्षिण मद्य मुम्बई- राहुल शेवाले

उत्तर पश्चिम मुम्बई- गजानन कीर्तिकर

ठाने- रांजन विचारे

कल्याण- श्रीकांत शिंदे

रायगढ़- अनंत गीते

रत्नागिरी सिन्दूदुर्ग- विनायक राउत

मावल- श्रीरंग बारने

वाशिम- भावना गवली

रामटेक- कृपाल तुमाने

अमरावती- आनंद अडसुल

औरंगाबाद- चंद्रकांत खैरे

शिरूर- शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल

कोल्हापुर- संजय मांडलिक

हाथकानंगले- धैर्यशील माने

नाशिक- हेमंत गोडसे

शिर्डी- सदाशिव लोखंडे

परभणी- संजय जाधव

बुलढ़ाणा- प्रतापराव जाधव

उस्मानाबाद- ओमराजे निम्बालकर

हिंगोली- हेमंत पाटिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024