1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना बरकरार, पीसी चाको ने बताया इसे जरूरी

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना बरकरार, पीसी चाको ने बताया इसे जरूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2019 07:56 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 09:11 pm IST

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पहले ही कई बार बयान दे चुकी हैं कि दिल्ली में आम आदमी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

Majority of Congress leaders favors an alliance with AAP says party leader PC Chacko- India TV Hindi
Majority of Congress leaders favors an alliance with AAP says party leader PC Chacko

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को नकारने के बावजूद दोनो पार्टियों के बीच चुनावों से पहले गठबंधन की संभावना अभी भी बनी हुई है। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ पार्टी नेता पीसी चाको ने लोकसभा चुनाव के लिए दोनो दलों के  बीच गठबंधन को जरूरी बताया है। पीसी चाको ने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस के अधिकतर नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन चाहते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पहले ही कई बार बयान दे चुकी हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। हालांकि शीला दीक्षित से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की वकालत की थी।

आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए लगातार प्रयास कर रही है, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार सार्वजनिक मंचों पर कह चुके हैं कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन जरूरी है। ऐसे में पीसी चाको का बयान आम आदमी पार्टी के लिए एक नई उम्मीद हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024