1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने पीएम मोदी को भेजा मानहानि का नोटिस, माफी की मांग की

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने पीएम मोदी को भेजा मानहानि का नोटिस, माफी की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2019 11:24 pm IST,  Updated : May 18, 2019 11:26 pm IST

अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु की ओर से भेजे गए नोटिस के अनुसार पीएम मोदी को माफी मांगने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है, नहीं तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

abhishek banerjee- India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी ने भेजा पीेएम नरेंद्र मोदी को नोटिस Image Source : PTI

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 15 मई को डायमंड हार्बर में हुई रैली में उनके खिलाफ ‘‘मनगढ़ंत आरोप’’ लगाने के लिए शनिवार को मानहानि का एक नोटिस भेजा। अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु की ओर से भेजे गए नोटिस के अनुसार मोदी को माफी मांगने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है, नहीं तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री के सरकारी आवास और भाजपा प्रदेश मुख्यालय को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘जिस दुर्भावना से आपने अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों के कथित इशारे पर कुछ असत्यापित, सनसनीखेज और कथित तौर पर गलत जानकारी का उल्लेख किया़..उसने मेरे मुवक्किल को आपको आपके पते पर यह पत्र भेजने के लिए बाध्य किया।’’ 

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इसे एक ‘‘निरर्थक कदम’’ बताया जो कि इस लोकसभा चुनाव में हार के भय के चलते उठाया गया है। मोदी ने गत 15 मई को डायमंड हार्बर में आयोजित एक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024