1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मोदी जी की छाती 56 ईंच की है, मैं कैसे मार सकती हूं थप्पड़: ममता बनर्जी

मोदी जी की छाती 56 ईंच की है, मैं कैसे मार सकती हूं थप्पड़: ममता बनर्जी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 08:08 pm IST,  Updated : May 11, 2019 08:26 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी को कैसे थप्पड़ मार सकती हैं, उनका सीना 56 ईंच का है।

Mamta banerjee- India TV Hindi
Mamta banerjee

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बशीरहाट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी को कैसे थप्पड़ मार सकती हूं, उनका सीना 56 ईंच का है। ममता ने कहा, ' मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं आपको (पीएम मोदी) थप्पड़ मारूंगी। मैंने कहा था कि मैं लोकतंत्र का तमाचा जड़ूंगी। मैं आपको थप्पड़ क्यों मारूंगी? अगर मैंने आपको थप्पड़ मारा तो मेरा हाथ टूट जाएगा। इसलिए मैं ऐसा क्यों करूंगी? आपका सीना 56 ईंच का है, मैं आपको थप्पड़ कैसे मार सकती हूं?

गौरतलब है कि ममता ने हाल ही में अपनी एक सभा में कहा था वे प्रधानमंत्री मोदी को लोकतंत्र का थप्पड़ मारेंगी। ममता के बयान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब दीदी उन्हें थप्पड़ मारना चाहती हैं। पीएम मोदी ने अपनी सभाओं में ममता के इस बयान का हवाला देकर वोटरों से सहानुभूति हासिल करने की पूरी कोशिश की। इसी कड़ी में ममता ने आज पीएम मोदी को जवाब दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024