1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा में भी कांग्रेस की ‘ना’ के बाद, सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए AAP तैयार नहीं: मनीष सिसोदिया

हरियाणा में भी कांग्रेस की ‘ना’ के बाद, सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए AAP तैयार नहीं: मनीष सिसोदिया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 12:49 pm IST

आप ने पंजाब के बाद हरियाणा में भी गठबंधन के लिए कांग्रेस की ना के बाद सिर्फ़ दिल्ली में गठबंधन की संभावना से इंकार कर दिया है।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia Image Source : PTI

नई दिल्ली: आप ने पंजाब के बाद हरियाणा में भी गठबंधन के लिए कांग्रेस की ना के बाद सिर्फ़ दिल्ली में गठबंधन की संभावना से इंकार कर दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने कल रात हरियाणा में भी आप के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया है, ऐसे में सिर्फ़ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप तैयार नहीं है।” 

सिसोदिया ने कहा कि आप ने गठबंधन की पहल सिर्फ़ देश को ‘मोदी-शाह’ की जोड़ी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए की थी, लेकिन कांग्रेस सीटों के गणित में लगी है। उसका मक़सद मोदी-शाह की जोड़ी के ख़तरे से देश को बचाना नहीं है। हालांकि, उन्होंने अभी भी गठबंधन की बातचीत पर पूर्णविराम लगने के सवाल पर कहा, “हमने अपनी तरफ़ से हर सम्भव प्रयास कर लिया है। अब कांग्रेस के ऊपर है कि वह क्या करती है।”

उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए संजीदा है।” इस दौरान गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, “कल कांग्रेस ने पंजाब और हरियाणा में गठबंधन का अध्याय बंद कर दिया है। हमें नहीं समझ आ रहा है कि कांग्रेस, मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में आने की संभावना को ज़िंदा क्यों रख रही है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024