1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Morena Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: वाजपेयी के भांजे का टिकट काट मैदान में आए नरेंद्र सिंह तोमर आगे

Morena Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: वाजपेयी के भांजे का टिकट काट मैदान में आए नरेंद्र सिंह तोमर आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 10:33 am IST,  Updated : May 23, 2019 07:54 pm IST

Morena Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: बीजेपी ने मुरैना लोकसभा सीट पर पार्टी के दिग्गज और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उतारा है और तोमर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने सिंधिया के करीबी रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है।

Morena Election Result- India TV Hindi
Morena Election Result

Morena Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: मध्य प्रदेश का चंबल किसी ज़माने में डकैतों को लेकर कुख्यात रहा है लेकिन अब यह सियासत की जबरदस्त धुरी बन गया है। बीजेपी ने मुरैना लोकसभा सीट पर पार्टी के दिग्गज और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उतारा है और तोमर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने सिंधिया के करीबी रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में 12 मई को यहां मतदान हुआ।

मुरैना लोकसभा सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर 107127 वोटों से आगे हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से मुरैना से अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद चुने गए थे। अनूप मिश्रा ने यहां पर बसपा के दिग्गज नेता वृंदावन सिंह सिकरवार को 1 लाख 32 हजार 981 मतों से हराकर ये सीट अपने नाम की थी।

लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए क्लिक करें- लोकसभा चुनाव...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024