1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: NCP नेता शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के साथ गठबंधन तय

लोकसभा चुनाव 2019: NCP नेता शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के साथ गठबंधन तय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2018 10:43 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 11:17 am IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को साफ कर दिया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गंठबंधन करेगी।

NCP, Congress to contest 2019 Lok Sabha polls with Peasants and Workers Party of India, says Sharad - India TV Hindi
NCP, Congress to contest 2019 Lok Sabha polls with Peasants and Workers Party of India, says Sharad Pawar | Twitter

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को साफ कर दिया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गंठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि 'महागठबंधन' 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए है, जिसमें मजबूत क्षेत्रीय दलों को सीट बंटवारे में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की संभावना है। पवार ने पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया में कांग्रेस और NCP कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जहां उन्होंने मराठी भाषा में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से महागठबंधन की बात कही।

40 सीटों पर बन गई बात!

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और कुछ अन्य सहयोगी राजनीतिक संगठनों का साथ भी लेंगे। शरद पवार ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है, अगर होता है तो दोनों पार्टियों के प्रमुख इसे हल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की 48 सीटों में से 40 पर सहमति बन गई है और अन्य 8 सीटें जल्द ही तय कर ली जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू शेट्टी का स्वाभिमानी शेतकारी संगठन भी इस गठबंधन का हिस्सा होगा।

किसानों पर भाजपा सरकार को घेरा
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी धान किसानों को प्रति क्विंटल 2,500 रुपये देने का वादा किया। उन्होंने ट्वीट की श्रृंखला में कहा, ‘कृषि उपज समर्थन मूल्य को अंतिम रूप देने से पहले पड़ोसी राज्यों की दरों पर परामर्श किया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इसका पालन नहीं किया और अब पड़ोसी राज्य 700 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दे रहे हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024