1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. विपक्षी पार्टी को पहले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार खोजना चाहिए: उद्धव ठाकरे

विपक्षी पार्टी को पहले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार खोजना चाहिए: उद्धव ठाकरे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2019 09:30 am IST,  Updated : Apr 26, 2019 09:30 am IST

विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तक नहीं है और वे बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

विपक्षी पार्टी को पहले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार खोजना चाहिए: उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
विपक्षी पार्टी को पहले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार खोजना चाहिए: उद्धव ठाकरे

पुणे: विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तक नहीं है और वे बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। वह पुणे के निकट चाकन में शिरूर लोकसभा सीट से शिवसेना के सांसद और उम्मीदवार शिवाजीराव आधलराव पाटिल के चुनाव प्रचार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत उम्मीदवार है। लेकिन आप विपक्ष से पूछेंगे कि उनका उम्मीदवार कौन है तो वह कहेंगे कि पहले वोट दें, हम बाद में देखेंगे।’’ 

वहीं, मावल क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा है।

पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव लड़ रही हैं। ठाकरे ने पवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ मैं नहीं तो मेरा बेटा। अगर मेरा बेटा नहीं, तो भतीजा। क्या दूसरों के बच्चें नहीं हैं?’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024