1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से अमीर, 30.88 करोड़ की हैं मालकिन

किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से अमीर, 30.88 करोड़ की हैं मालकिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 11:32 pm IST

नामांकन पत्रों के साथ दाखिल अपने हलफनामे में चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने अपनी संपत्ति 30.88 करोड़ रुपये बताई है जो उनके पति से करीब दोगुनी अधिक है।

Bollywood actor and sitting MP Kirron Kher along with her...- India TV Hindi
Bollywood actor and sitting MP Kirron Kher along with her husband actor Anupam Kher

चंडीगढ़: अभिनेत्री से राजनेता बनी चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से अधिक अमीर हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों के साथ दाखिल अपने हलफनामे में चंडीगढ़ से सांसद किरण ने अपनी संपत्ति 30.88 करोड़ रुपये बताई है जो उनके पति से करीब दोगुनी अधिक है।

किरण (66) ने हलफनामे में अपनी चल संपत्ति 16.97 करोड़ और अचल संपत्ति 13.91 करोड़ रुपये बताई है।

उन्होंने घोषणा की है कि उनके पति अनुपम के पास चल संपत्तियों समेत 16.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024