1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. BJP के चुनाव प्रचार का शंखनाद, UP, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तीन रैलियों को संबोधित करें पीएम मोदी

BJP के चुनाव प्रचार का शंखनाद, UP, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तीन रैलियों को संबोधित करें पीएम मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 11:04 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं और इसके तहत बृहस्पतिवार को वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तीन जन-सभाओं को संबोधित करेंगे।

Pm Modi- India TV Hindi
Pm Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं और इसके तहत बृहस्पतिवार को वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तीन जन-सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को असम में रहेंगे जहां वह दो विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सुहब 11 बजे उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन-सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा मेरठ में मोदीपुरम (रुड़की रोड, थाना दौराला) के पास होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर सवा एक बजे रुद्रपुर (उत्तराखंड) के मोदी मैदान (जिला उधम सिंह नगर) में जन-सभा को संबोधित करेंगे।

दोनों जनसभाओं के बाद शाम पांच बजे मोदी जम्मू-कश्मीर के पंचायत डुम्मी, तहसील भालवाल (जिला जम्मू), अखनूर ब्रिज के पास विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बलूनी ने दावा किया कि इसके पहले ‘‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’’, ‘‘महासंपर्क अभियान’’, ‘‘कमल ज्योति दीपावली‘‘ और ‘‘विजय संकल्प बाइक रैलियों’’ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी देश के 10 करोड़ लोगों से संपर्क कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024