1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओवैसी ने ‘मिशन शक्ति’ पर वैज्ञानिकों की सराहना की, PM मोदी को लेकर कही यह बात

ओवैसी ने ‘मिशन शक्ति’ पर वैज्ञानिकों की सराहना की, PM मोदी को लेकर कही यह बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 08:18 pm IST

एमआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्ददीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के प्रदर्शन में डीआरडीओ की सफलता का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

asaduddin owaisi- India TV Hindi
asaduddin owaisi

हैदराबाद: एमआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्ददीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के प्रदर्शन में डीआरडीओ की सफलता का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई जैसे कुछ और कदमों की अपेक्षा कर रहे थे।

हैदराबाद के सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डीआरडीओ की आज की सफलता इस बात की गवाही है कि इस देश के वैज्ञानिकों ने तमाम बाधाओं के बावजूद कितना कुछ हासिल किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब, पीएमओ (प्रधानमंत्री) डीआरडीओ की सफलता का श्रेय लेने का प्रयास कर रहा है? हम पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई जैसे कुछ और कदमों की उम्मीद कर रहे थे।’’

मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने एक उपग्रह को मार गिराकर अपनी उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसे दुर्लभ उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष की महाशक्तियों में शामिल हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत