1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. खराब मौसम की वजह से प्रिंयका गांधी का हिमाचल दौरा रद्द

खराब मौसम की वजह से प्रिंयका गांधी का हिमाचल दौरा रद्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 04:27 pm IST,  Updated : May 14, 2019 04:27 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मंगलवार को होने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित यात्रा को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

शिमला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मंगलवार को होने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित यात्रा को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था। आश्रय शर्मा भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के खिलाफ मैदान में हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते हैं। 
 
आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने हाल में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा अपने बेटे आश्रय और पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने मंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं। इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 6,864,602 है, जिसमें 3,481,873 पुरुष और 3.382,729 महिलाएं हैं।
 
(इनपुट-भाषा)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024