1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राहुल गांधी को राहत, 2 घंटे की सुनवाई के बाद अमेठी के निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को बताया वैध

राहुल गांधी को राहत, 2 घंटे की सुनवाई के बाद अमेठी के निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को बताया वैध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 12:57 pm IST

राहुल गांधी के लिए राहत भरी खबर है। नागरिकता को लेकर सवालों के घेरे में आए राहुल के अमेठी लोकसभा सीट के नामांकन को वैध करार दिया गया है।

Rahul gandhi- India TV Hindi
Rahul gandhi

राहुल गांधी के लिए राहत भरी खबर है। नागरिकता को लेकर सवालों के घेरे में आए राहुल के अमेठी लोकसभा सीट के नामांकन को वैध करार दिया गया है। करीब दो घंटे चली सुनवाई में अमेठी के निर्वाचन अधिकारी ने राहुल द्वारा पेश किए गए दस्‍तावेजों को सही पाया। ऐसे में अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर सभी आशंकाओं को भी विराम लग गया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करते समय राहुल ने अमेठी में अपनी शैक्षिक योग्‍यता और नागरिकता के संबंध में जो विवरण पेश किया था, उस पर सवाल उठाए गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल की विदेश में पढ़ाई, उनकी संपत्ति, नागरिकता को लेकर सवाल उठाए थे। अमेठी के एक उम्मीदवार ने राहुल की ब्रिटिश नागरिकता और राउल विंसी नाम होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अमेठी के निर्वाचन अधिकारी ने राहुल को 22 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। 

क्या 2004 में राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक थे, बीजेपी ने उठाया सवाल; नामांकन पत्र की जांच रोकी गई

अमेठी में नागरिकता को लेकर उठे सवाल का जवाब में राहुल गांधी के वकील ने आज निर्वाचन अधिकारी को बताया कि राहुल गांधी सिर्फ भारत के नागरिक हैं। उन्‍होंने किसी भी अन्‍य देश की नागरिकता नहीं ली है। राहुल के पास भारत का पासपोर्ट और पैन कार्ड है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024