1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कानपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका से राहुल की अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात, शेयर किया VIDEO

कानपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका से राहुल की अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात, शेयर किया VIDEO

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 06:13 pm IST

लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका से कानपुर के चकेरी हवाईअड्डे पर अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात का वीडियो साझा किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

priyanka gandhi and rahul gandhi- India TV Hindi
priyanka gandhi and rahul gandhi

लखनऊ: लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका से कानपुर के चकेरी हवाईअड्डे पर अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात का वीडियो साझा किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि अच्छा भाई होना क्या होता है? बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं और एक छोटे से हेलीकॉप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए बड़े हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं। क्या आप जानते हैं कि मैं इसे बहुत प्यार करता हूं।''

गांधी जब यह कह रहे थे तो प्रियंका लगातार हंस रही थीं। वह उनको बोलने से रोकने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले प्रियंका ने राहुल को बाय बोला और गले लगाकर विदा किया। दोनों ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के साथ फोटो भी खिंचवाया।

देखें वीडियो-

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दोनों की आज उत्तर प्रदेश में भी कई रैलियां हैं। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पहली बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रियंका के आज उन्नाव, बाराबंकी सहित कई स्थानों पर रोड शो और रैलियां हैं। वहीं, राहुल गांधी की रायबरेली सहित कई जगहों पर रैलियां हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024