1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हारे, जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जीते

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हारे, जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जीते

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2019 07:02 pm IST,  Updated : May 23, 2019 08:46 pm IST

अशोक गहलोत के लिए जोधपुर सीट प्रतिष्ठा का सवाल था। उन्होंने यहां खूब प्रचार किया और अपना अधिकतर समय यहीं बिताया।

ashok gehlot- India TV Hindi
ashok gehlot Image Source : ASHOK GEHLOT

जोधपुर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के लिए बुरी खबर है। उनके बेटे वैभव गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से अपना पहला चुनाव हार गए हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। शेखावत ने चुनाव में 2,74,440 वोट से जीत हासिल की है।

अशोक गहलोत के लिए जोधपुर सीट प्रतिष्‍ठा का सवाल था। उन्‍होंने यहां खूब प्रचार किया और अपना अधिकतर समय यहीं बिताया। इतना ही नहीं अशोक गहलोज अपने राज्‍य में अपनी पार्टी को एक भी सीट नहीं जिता पाए हैं। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लाजमी हैं।

दिसंबर 2018 में अशोक गहलोत राजस्‍थान के तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने थे। 1980 से लेकर 1999 तक पांच बार अशोक गहलोत ने जोधपुर लोकसभा चुनाव जीता था।

आरएसएस समर्थक और भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व के बेहद नजदीक माने जाने वाले गजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे चुनाव प्रचार किया और अपनी जीत सुनिश्चित की। शेखावत को सितंबर 2917 में कृषि राज्‍य मंत्री बनाया गया था। शेखावत ने 1992 में जय नारायण व्‍यास यूनिवर्सिटी जोधपुर में छात्र राजनीति के जरिये छात्र संगठन का अध्‍यक्ष बनकर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024