1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: अनिल अंबानी, गोदरेज, गोयनका व चंद्रशेखरन ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2019: अनिल अंबानी, गोदरेज, गोयनका व चंद्रशेखरन ने डाला वोट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 04:29 pm IST

भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख लोगों ने सोमवार को मुंबई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने वालों में अनिल अंबानी, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन और आदि गोदरेज प्रमुख रहे।

Anil Ambani- India TV Hindi
Anil Ambani Image Source : ANI

मुंबई: भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख लोगों ने सोमवार को मुंबई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने वालों में अनिल अंबानी, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन और आदि गोदरेज प्रमुख रहे चंद्रशेखरन और उनकी पत्नी ने मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डाला, जबकि गोदरेज ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में मतदान किया।

 
उद्योगपति अनिल अंबानी ने कफ परेड में स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वाहन बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने जुहू में वोट डाला। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेडर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास के पास बने एक मतदान केंद्र में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। कॉरपोरेट जगत से जुड़े अधिकतर लोगों ने दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर अपना वोट डाला है, जहां कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा का मुकाबला शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद सांवत से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024