1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. संगठन कहेगा तो दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: प्रज्ञा ठाकुर

संगठन कहेगा तो दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: प्रज्ञा ठाकुर

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 09, 2019 11:56 am IST,  Updated : Apr 09, 2019 12:08 pm IST

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह को अपना दुश्मन मानती हैं और संगठन अगर कहता है तो वह दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं

Ready to contest against Digvijaya Singh says Pragya Thakur- India TV Hindi
Ready to contest against Digvijaya Singh says Pragya Thakur

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा के नाम पर भी विचार हो रहा है। हाल ही में इंडिया टीवी के साथ इस विषय पर बात करने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि संगठन अगर उनको दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह इसके लिए तैयार हैं।

साध्वी प्रज्ञा (प्रज्ञा ठाकुर) ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह को अपना दुश्मन मानती हैं और संगठन अगर कहता है तो वह दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

भोपाल लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है और इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आलोक सांजर को 7.14 लाख से ज्यादा वोट मिले थे, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पी सी शर्मा को 3.43 लाख वोट मिले थे। इस बार इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है और दिग्विजय सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार के लिए भारतीय जनता पार्टी में अभी विचार हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024