1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अकाली दल ने जारी की 5 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

अकाली दल ने जारी की 5 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 01:36 pm IST

पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं और राज्य में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन है, 13 में से 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 10 पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। राज्य में आखिरी चरण यानि 19 मई को मतदान होगा

SAD announces 1st list of 5 candidates in Punjab for upcoming Lok Sabha Elections- India TV Hindi
SAD announces 1st list of 5 candidates in Punjab for upcoming Lok Sabha Elections

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। खदूर साबिर लोकसभा सीट से बीबी जागीर कौर, जालंधन से चरणजीत सिंह अटवाल, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पटियाला से सुरजीत सिंह रखड़ा और फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरू को टिकट दिया गया है।

पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं और राज्य में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन है, 13 में से 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 10 पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। राज्य में आखिरी चरण यानि 19 मई को मतदान होगा।

2014 के लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल, 4 पर आम आदमी पार्टी, 3 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी। वोटों के बटवारे की बात करें तो भाजपा-अकाली दल गठबंधन को सबसे अधिक 48 लाख से ज्यादा, कांग्रेस को 45.75 लाख और आम आदमी पार्टी को 33.73 लाख वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024