1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से भरा नामांकन, रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से भरा नामांकन, रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 10:43 pm IST

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को पर्चा दाखिल किया।

Congress candidate from Patna Sahib Lok Sabha seat...- India TV Hindi
Congress candidate from Patna Sahib Lok Sabha seat Shatrughan Sinha files his nomination papers for the general elections, in Patna. Image Source : PTI

पटना: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को पर्चा दाखिल किया। पटना साहिब लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद शत्रुघ्न हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। शत्रुघ्न भाजपा के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से दूसरी बार जीतने के बाद इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सिन्हा का इस सीट पर सीधा मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से है। सिन्हा अपने पुत्र लव सिन्हा के साथ पटना के कदमकुआँ निवास से शुरू हजारों समर्थकों के "बिहारी बाबू जिंदाबाद" के नारों के बीच नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे। 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार की जिन आठ लोकसभा सीटों पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम तथा डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 19 मई को मतदान होना है, उस पर नामांकन के आज अंतिम दिन तक कुल 227 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024