1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का बयान, कहा हताशा की स्थिति में AAP

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का बयान, कहा हताशा की स्थिति में AAP

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2019 08:21 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 08:21 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कहा, ‘‘उन्होंने हमसे बात नहीं की। वह नहीं जानते कि वह क्या कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी हताशा की स्थिति में पहुंच गई है।’’

Sheila Dikshit's reaction on Kejriwal's Statement- India TV Hindi
Sheila Dikshit's reaction on Kejriwal's Statement

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ताजा बयान के संदर्भ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर आप आदमी पार्टी (आप) के नेता ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आप ‘हताशा की स्थिति’ में पहुंच गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कहा, ‘‘उन्होंने हमसे बात नहीं की। वह नहीं जानते कि वह क्या कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी हताशा की स्थिति में पहुंच गई है।’’ दरअसल, दिल्ली के चांदनी चौकी में एक जनसभा में केजरीवाल ने बुधवार रात कहा, ‘‘गठबंधन के लिए हम कांग्रेस से बात कर-कर के थक गए, लेकिन कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया। कांग्रेस दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना चाहती है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे ये भरोसा हो जाए कि दिल्ली में भाजपा को कांग्रेस हरा देगी तो मैं सातों सीटें छोड़ दूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024