1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. देश में मजबूत प्रधानमंत्री होना चाहिए जिसकी आलाकमान केवल जनता हो : पीएम मोदी

देश में मजबूत प्रधानमंत्री होना चाहिए जिसकी आलाकमान केवल जनता हो : पीएम मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 05:45 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होना चाहिए जिसकी आलाकमान केवल जनता होनी चाहिए।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

चित्रदुर्ग (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होना चाहिए जिसकी आलाकमान केवल जनता होनी चाहिए। विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को ‘महामिलावट’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि देश में ऐसी सरकार नहीं होनी चाहिए जिसका रिमोट कंट्रोल एक दर्जन लोगों के हाथों में हो। 

प्रधानमंत्री ने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान में बालाकोट हवाई हमले के बाद दुनिया भारत के साथ खड़ी है लेकिन ‘महामिलावट’ में शामिल लोगों ने उनकी निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जिसका रिमोट कंट्रोल एक दर्जन लोगों के हाथ में हो?’’ 

मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सत्ता के लिए तथा स्वार्थों के लिए साथ आई हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक वो राज्य है जो हमेशा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024