1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Sultanpur Lok Sabha Chunav Result 2019: सुल्तानपुर लोक सभा सीट से मेनका गांधी हुई विजयी

Sultanpur Lok Sabha Chunav Result 2019: सुल्तानपुर लोक सभा सीट से मेनका गांधी हुई विजयी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 09:30 am IST,  Updated : May 23, 2019 08:46 pm IST

Sultanpur Lok Sabha Chunav Result 2019 : यहां मुख्य मुकाबला में बीजेपी की मेनका गांधी विजयी हुई।

Sultanpur Election Results- India TV Hindi
Sultanpur Election Results

Sultanpur Lok Sabha Chunav Result 2019 Live Updates: उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां से तीन बार बीजेपी प्रत्याशी और दो बार बसपा प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं, लेकिन इस सीट पर कभी भी समाजवादी पार्टी को जीत नसीब नहीं हुई है। वर्तमान में यहां से वरुण गांधी सांसद हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच है।  जिसमें जीत मेनका गांधी की है।

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर मेनका गांधी को 11972 वोट मिलें। जबकि बहुजन समाज पार्टी  के नेता चंद्र भद्र सिंह को करना पड़ा हार का सामना।

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के फिरोज वरुण गाँधी ने 4 लाख 10 हजार 348 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 78 हजार 902 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के पवन पांडे रहे थे जिन्होंने 2 लाख 31 हजार 446 वोट हासिल किये थे। समाजवादी पार्टी के शकील अहमद 2 लाख 28 हजार 144 वोट पाकर तीसरे तो कांग्रेस पार्टी की लोकसभा 41 हजार 983 वोट पाकर चौथें स्थान पर रही थ।

लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए क्लिक करें- लोकसभा चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024