1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. INDIA TV EXCLUSIVE: सन्नी देओल ने कहा, 'मैं मोदी जी के साथ एक सिपाही की तरह जुड़ा हूं'

INDIA TV EXCLUSIVE: सन्नी देओल ने कहा, 'मैं मोदी जी के साथ एक सिपाही की तरह जुड़ा हूं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 05:32 pm IST,  Updated : May 02, 2019 05:37 pm IST

सन्नी देओल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित होकर उनके साथ एक सिपाही की तरह जुड़े हैं

Sunny Deol- India TV Hindi
Sunny Deol Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और अब बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे सन्नी देओल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित होकर उनके साथ एक सिपाही की तरह जुड़े हैं और वे दिल से चाहते हैं कि गुरुदासपुर के लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा, 'मैं बोलने में नहीं, काम करने में यकीन रखता हूं।'

इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सन्नी देओल ने कहा कि मैं गुरुदासपुर के लोगों को यकीन दिलाता हूं कि आप मुझपर भरोसा रखिए। आपका भरोसा ही मेरी ताकत है और इसी ताकत की बदौलत में आपकी बात मोदी जी तक पहुंचाऊंगा। सन्नी देओल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाई की ओर जा रहा है। 

वहीं अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सुनील जाखड़ के बारे में जब सन्नी देओल से यह पूछा गया कि आपके पिता धर्मेंद्र ने सुनील जाखड़े के पिता बलराम जाखड़ के लिए चुनाव प्रचार किया था, ऐसे में आप इस मुकाबले को कैसे देखते हैं? सन्नी देओल ने कहा, 'दुखद है कि हम दोनों आमने-सामने हैं लेकिन जो भी जीते वह अपना काम करे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024