1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापा, SP सांसद की शिकायत पर कार्रवाई

योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापा, SP सांसद की शिकायत पर कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2019 11:37 am IST,  Updated : Apr 23, 2019 11:37 am IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित घर पर छापेमारी हुई है

Swami Prasad Maurya house raided by election commission team in lucknow- India TV Hindi
Swami Prasad Maurya house raided by election commission team in lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित घर पर छापेमारी हुई है। मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी की। बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की।

हालांकि चुनाव आयोग की टीम ने जब छापेमारी की तो उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य घर पर मौजूद नहीं थे। बदायूं लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी के दौरान वह घर पर उपलब्ध नहीं थे, बदायूं के सिटी मेजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने यह छापेमारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024