1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सीट बंटवारे पर तेजस्वी और तेजप्रताप में टकराव बढ़ा, तेजप्रताप ने अपने समर्थक को नामांकन के लिए कहा

सीट बंटवारे पर तेजस्वी और तेजप्रताप में टकराव बढ़ा, तेजप्रताप ने अपने समर्थक को नामांकन के लिए कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 07:30 pm IST

लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के अंदर टकराव बढ़ गया है। 

Tejpratap and Tejaswi yadav- India TV Hindi
Tejpratap and Tejaswi yadav

पटना: लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के अंदर टकराव बढ़ गया है। लालू के बड़े बेटे ने तेज प्रताप ने जहानाबाद सीट के चंद्र प्रकाश यादव को 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के लिए कह दिया है जबकि पार्टी की तरफ से उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने इस सीट से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है।

अब तेज प्रताप के इस कदम को पार्टी के अंदर बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल आज जहानाबाद से चंद्रप्रकाश के समर्थक तेजप्रताप के घर आये थे और प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि इससे पहले भी जिस तरह के बयान तेज प्रताप की तरफ से आ रहे थे उससे ऐसा लग रहा था कि वे पार्टी के फैसलों से खुश नहीं है। अब आज अपने समर्थक को नामांकन दाखिल करने का आदेश देकर वे खुलकर सामने आ गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024