1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लातूर की चुनाव रैली में मंच साझा करेंगे नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे

लातूर की चुनाव रैली में मंच साझा करेंगे नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 12:00 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को महाराष्ट्र में एक रैली में मंच साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे  Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को महाराष्ट्र में एक रैली में मंच साझा करेंगे। भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार को बताया कि दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा। 

मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था। आम तौर पर भाजपा और राजग सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना ने हाल ही में सीटों के बंटवारे पर उसके साथ समझौता किया। 

भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र में क्रमश: 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राज्य में 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा तथा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024