1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. तमिलनाडू की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, राष्ट्रपति ने मानी चुनाव आयोग की सिफारिश

तमिलनाडू की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, राष्ट्रपति ने मानी चुनाव आयोग की सिफारिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 07:54 pm IST

तमिलनाडू की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव फिलहाल के लिए रद्द हो गया है। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की चुनाव रद्द करने की सिफारिश को मान लिया है।

Vellore Lok Sabha Election canceled- India TV Hindi
Vellore Lok Sabha Election canceled Image Source : PTI

नई दिल्ली। तमिलनाडू की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव फिलहाल के लिए रद्द हो गया है। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की चुनाव रद्द करने की सिफारिश को मान लिया है। तमिलनाडू की वेल्लोर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि गुरुवार 18 अप्रैल को मतदान होना था लेकिन अब फिलहाल के लिए इस सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया है।

वेल्लोर लोकसभा सीट पर डीएमके उम्मीदवार के घर और दफ्तरों में कुछ दिन पहले हुई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को इस सीट पर चुनाव रद्द करने की सिफारिश भेजी थी और अब राष्ट्रपति ने इस सिफारिश को मान लिया है।

वेल्लोर लोकसभा सीट पर डीएमके उम्मीदवार टीएम काथिर आनंद का मुकाबला एआईएडीएमके उम्मीदवार एसी शनमुगम के साथ था। लेकिन अब इस सीट पर चुनाव रद्द होने की वजह से नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024