1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. रोड शो में महिला ने सन्नी देओल को किया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रोड शो में महिला ने सन्नी देओल को किया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2019 08:44 pm IST,  Updated : May 09, 2019 08:46 pm IST

गुरुवार को सन्नी देओल बटाला में रोड शो के जरिए लोगों से वोट मांगे रहे थे। तभी सन्नी देओल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके वाहन पर चढ़ी एक महिला ने उनके गाल पर किस कर लिया।

sunny deol- India TV Hindi
सन्नी देओल का रोड शो Image Source : PTI

गुरदासपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस प्रचार में अभिनेता से राजनेता बने कई स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इन स्टार्स को देखने के लिए न सिर्फ भारी संख्या में भीड़ भी जुट रही है, बल्कि उनके लिए अलग-अलग अंदाज में अपनी दिवानगी भी दिखा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सन्नी देओल के रोड शो में।

दरअसल गुरुवार को सन्नी देओल बटाला में रोड शो के जरिए लोगों से वोट मांगे रहे थे। सन्नी देओल को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग भी जमा हुए थे, तभी सन्नी देओल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके वाहन पर चढ़ी एक महिला ने उनके गाल पर किस कर लिया। जिसके बाद सभी आसपास मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे।

देखिए वीडियो –

आपको बता दें कि गुरदासपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सन्नी देओल का मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ और आम आदमी पार्टी के पीटर मसीह से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024