1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार देवी सिंह पटेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार देवी सिंह पटेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2018 11:16 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 11:16 am IST

मध्‍य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज सुबह बुरी खबर आई। राज्‍य की राजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

BJP- India TV Hindi
BJP

मध्‍य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज सुबह बुरी खबर आई। राज्‍य की राजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों के अनुसार दिवंगत देवी सिंह पटेल ने सोमवार सुबह 5 बजे आखिरी सांस ली। बता दें कि शुक्रवार को ही पार्टी ने अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें देवी सिंह को राजपुर से प्रत्‍याशी बनाया गया था। 

पटेल पिछले चार बार से विधायक रहे हैं। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने पर उन्‍हें बड़वानी के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्‍होंने दम तोड़ दिया। मध्‍य प्रदेश में इसी महीने 27 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। देवी सिंह के सामने कांग्रेस की ओर से बाला बच्‍चन को खड़ा किया गया है। 

पटेल पहली बार 1989 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वे तीन बार अन्‍जड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से चुनाव जीते थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024