नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को होने वाला है। मतदान से एक महीने पहले आज इंडिया टीवी आपके लिए लेकर आया है चुनावों का सबसे बड़ा शो- चुनाव मंच। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता होंगे। सियासी वार पलटवार के बीच भोपाल में आज नेताओं का जनता से आमना-सामना होगा।
यहां पिछले 15 साल से बीजेपी सत्ता में है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार इस विधानसभा चुनाव में एक फिर सत्ता पाने में कामयाब रहेगी? क्या डेढ़ दशक से सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी?
चुनाव मंच के मौके पर आप की अदालत में रजत शर्मा से बोलेे शिवराज सिंह चौहान
चुनाव मंच पर बोले अभय दुबे और विश्वास सारंग
चुनाव मंच पर बोले प्रभात झा और अरुण यादव
चुनाव मंच पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
चुनाव मंच पर बोले नरेंद्र सिंंह तोमर
चुनाव मंच पर बोले संबित पात्रा और प्रियंका चतुर्वेदी
-बीजेपी की मानसिकता महिला विरोधी है। व्यापम में बीजेपी के शर्मा जी जेल गए थे और जिसने मेहनत करके डिग्री ली वो बेरोजगार बैठे हैं: प्रियंका चतुर्वेदी
-पीएम आवास योजना के तहत लाखों बेघरों को घर मिला: संबित पात्रा
-एमपी में उज्ज्वला योजना के 35 लाख लाभार्थी हैं: संबित पात्रा
-व्यापम केस में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR हुआ: संबित पात्रा
-एमपी में व्यापम की वजह से योग्य युवक बेरोजगार, किसानों की खुदकुशी के मामले बढ़े: प्रियंका चतुर्वेदी
-नर्मदा को साफ करने में शिवराज सरकार ने बहुत काम किया: संबित पात्रा
-कांग्रेस 70 साल में गंगा को बहुत गंदा किया: संबित पात्रा
-सोहराबुद्दीन के लिए अमित शाह को तड़ीपार कहती है कांग्रेस: संबित पात्रा
-62 कार सेवकों को जलाया तो कांग्रेस ने क्या किया, आप सिर्फ मुसलमानों के लिए आंसू बहाते हैं: संबित पात्रा
-हम हिंदुओं के लिए लड़ेंगे, आप नकली जनेऊ पहनते हैं। कांग्रेस बताए राहुल का गोत्र क्या है: संबित पात्रा
-बीजेपी अलविदा यात्रा पर है: प्रियंका चतुर्वेदी
-अमित शाह को हिंदू हृदय सम्राट का दर्जा किसने दिया: प्रियंका चतुर्वेदी
-बीजेपी ध्रुवीकरण, भ्रष्टाचार, हिंदू मुसलमान के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है: प्रियंका चतुर्वेदी
-गांधी परिवार ने पांच हजार करोड़ की लूट खसोट की, राहुल-सोनिया 50 हजार के मुचलके पर बाहर हैं: संबित पात्रा
-एमपी की गाढ़ी कमाई राहुल सोनिया ने लूटी, हमने एविक्शन का ऑर्डर भेजा है, हेराल्ड की बिल्डिंग ले निकालकर फेकेंगे: संबित पात्रा
-संबित ने चोरी चुपके पीसी की, सारी मीडिया को नहीं बताया: प्रियंका चतुर्वेदी
-15 साल से सरकार किसकी जेब में है, अगर भ्रष्टाचार विपक्षी दल ने किया तो रोका क्यों नहीं: प्रियंका चतुर्वेदी
-15 साल के शासन का जवाब दें, बार-बार नेशनल हेराल्ड का ड्रामा बंद करें: प्रियंका चतुर्वेदी
-अमित शाह भी तड़ीपार हुए थे: प्रियंका चतुर्वेदी
-संबित पात्रा ने कहा-मोदी हर परीक्षा में पास फिर भी हर बार मोदी की ही परीक्षा क्यों?
-मौका नही मिलेगा राहुल जा रहे हैं, शिवराज फिर लौटकर आ रहे हैं: संबित पात्रा
-एमपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगे, कुशासन काल खत्म होगा: प्रियंका चतुर्वेदी
-किसानों का सुसाइड खत्म होगा, महिलाओं की असुरक्षा खत्म होगी: प्रियंका चतुर्वेदी
-आज सबके मुंह में एक ही नारा है मामा तो गयो: प्रियंका चतुर्वेदी
चुनाव मंच पर बोले जयंत मलैया और रंजीत रंजन
-शिवराज सरकार में किसी क्षेत्र में सुधार नहीं हुआ है: रंजीत रंजन
-2014 में सोशल मीडिया मोदी सरकार ले आई, मोदी जी के 2014 और आज के भाषण में काफी अंतर है: रंजीत रंजन
-भाषण की सरकार ने लोगों को गुमराह किया: रंजीत रंजन
-हमने सवा लाख किलोमीटर सड़क बनाई या सुधार किया, 42 लाख हेक्टेयर ज़मीन की सिंचाई का इंतजाम किया: जयंत मलैया
-हमारी सरकार ने 8 मेडिकल कॉलेज बनावाए: जयंत मलैया
-चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर तनाव: जयंत मलैया
-टिकट तय करने का काम संगठन का होता है, मैं सात बार का विधायक हूं, पता नहीं टिकट मिलता है कि नहीं: जयंत मलैया
चुनाव मंच पर बोलीं अर्चना चिटनिस और शोभा ओझा
-महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस कटिबद्ध है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ नारे लगाए। बहुमत होते हुए भी महिला आरक्षण बिल ना रखा जाना दुखद: शोभा ओझा
-कानून बनाने के बाद भी रेप के आंकड़े बढ़े। आरोपियों को डर नहीं, कानून बनाने से क्या होगा? एमपी में कानून की धज्जी उड़ाने वालों को सरकार बचाती है: शोभा ओझा
-एमपी पहला राज्या है जहां बेटियों के साथ रेप करने वालों को फांसी की सजा का कानून है: अर्चना चिटनिस
-कोर्ट कानून के तहत 16 लोगों को फांसी की सजा सुना चुके हैं: अर्चना चिटनिस
-यौन शोषण की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मध्य प्रदेश में यौन शोषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना बेहद मुश्किल है: शोभा ओझा
-होशंगाबाद शेल्टर होम केस में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की: शोभा ओझा
-शेल्टर होम की जांच करके दोषियों को कड़ी सजा देंगे: अर्चना चिटनिस
-कम उम्र की बेटियों के साथ निकटतम लोग अपराध करते हैं जो कानून और न्याय के साथ समाज और परिवार का विषय है: अर्चना चिटनिस
-कांग्रेस की बलात्कर पर ताली बजाने की मानसिकता है: अर्चना चिटनिस
-सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया भंड के मामले पर एमपी को फटकार लगाई: शोभा ओझा
-एमपी मे रेप विक्टिम को साढे छह हजार रुपया दिया जाता है: शोभा ओझा
-लगातार सात साल से रेप और गैंगरेप में एमपी नंबर वन, बच्ची- महिला-बुजुर्ग कोई सुरक्षित नहीं: शोभा ओझा
-एमपी में जगल राज है, तमाम वादे हैं पर सुरक्षा कहीं नहीं: शोभा ओझा
-हमने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। बाल विवाह को रोकने के लिए प्रदेश में सबसे सख्त कानून बनाया: अर्चना चिटनिस
-शिवराज सरकार महिला को आधी नहीं पूरी आबादी मानती है: अर्चना चिटनिस
चुनाव मंच पर बोले कंप्यूटर बाबा, अखिलेश्वरानंद बाबा और नवीनानंद सरस्वती
-मंदिर के नाम पर वोट मांगा, अब शौचालय के नाम पर वोट मांगो: कंप्यूटर बाबा
-आरक्षण पर शिवराज सिंह चौहान के बयान का गलत मतलब निकाला गया। सरकार 2020 के बाद आरक्षण पर दोबारा विचार कर सकती है: अखिलेश्वरानंद बाबा
-शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि नर्मदा आयोग का गठन करूंगा, लेकिन वादे के बावजूद उन्होंने इसका गठन नहीं किया: नवीनानंद सरस्वती
-शिवराज सरकार रेत का अवैध खनन नहीं रोक पाई। चुनाव आने पर शिवराज को गोमाता की याद आई है: कंप्यूटर बाबा
-मैंने कभी नहीं कहा कि मैं चुनाव लडूंगा और आगे भी नहीं लड़ूंगा: कंप्यूटर बाबा
-अखिलेश्वरानंद बाबा ने कहा- कंप्यूटर बाबा झूठ बोल रहे हैं, एक महीने पहले कई अखबार में आया कि अगर शिवराज कहेंगे तो लड़ूंगा
-अखिलेश्वरानंद बाबा ने कहा-आप तो कमलनाथ के पास भी गए, जब उन्होंने भगाया तो कहीं के नहीं रहे
-मैं नर्मदा के लिए 2009 से लड़ रहा हूं, शिवराज ने 15 मांगों पर सहमति दी: कंप्यूटर बाबा
-शिवराज जी धार्मिक घोषणा बहुत करते हैं लेकिन जमीन पर ये उतरती नहीं: नवीनानंद सरस्वती
-12 साल पहले नर्मदा आयोग बनाने का ऐलान किया: नवीनानंद सरस्वती
-नर्मदा साफ नहीं हुई और गटर उसमें गिरने लगे: नवीनानंद सरस्वती
-गाय के लिए घोषणा की लेकिन गाय के लिए पानी पिलाने के भी पैसा ले रही है: नवीनानंद सरस्वती
-चुनाव से पहले गौ मंत्रालय बनाने की बात हो रही है: नवीनानंद सरस्वती
-संवेदनशील सीएम हैं शिवराज, काफी धार्मिक हैं: अखिलेश्वरानंद बाबा
-कंप्यूटर बाबा को अधिकार नहीं कि किसी को अधार्मिक बता दें: अखिलेश्वरानंद बाबा
-मंत्री बनने से पहले कंप्यूटर बाबा ने कहा था कि घोटाले उजागर करेंगे: अखिलेश्वरानंद बाबा
-प्रदेश की जनता कंप्यूटर बाबा के उल-जुलूल बातों से गुमराह नहीं होगी: अखिलेश्वरानंद बाबा
-शिवराज पर कंप्यूटर बाबा के आरोप अनर्गल हैं: अखिलेश्वरानंद बाबा
-शिवराज सरकार ने हिंदू सरकार और भगवा सरकार का सिर्फ मुखौटा लगाया था: कंप्यूटर बाबा
-शिवराज सरकार ने संतों को ठगने का काम किया: कंप्यूटर बाबा
-शिवराज सरकार धर्म विरोधी है, इसे उखाड़ फेंकेंगे: कंप्यूटर बाबा
-नर्मदा के नाम पर हमें साथ लेकर आए लेकिन अवैध खनन नहीं रोक पाए शिवराज: कंप्यूटर बाबा
इस कार्यक्रम की शुरुआत इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के संबोधन से हुआ जिसके बाद विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं के साथ संवाद का सिलसिला शुरू हुआ। यह क्रम देर शाम तक चलेगा। कार्यक्रम के आखिरी सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे।
संपादक की पसंद