Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 03, 2018 10:21 pm IST, Updated : Nov 03, 2018 11:39 pm IST

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 155 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी है।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases...- India TV Hindi
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये कांग्रेस ने शनिवार को अपने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में राज्य में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम भी शामिल है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह को क्रमश: राघोगढ़ और चाचौड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह चुरहट सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 

इसके अलावा आज भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका भी लगा, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के सगे भाई हैं। कांग्रेस के साथ जाने के फैसले पर बोलते हुए संजय ने कहा कि यहां कामदारों को दरकिनार किया जा रहा है, और परिवारवाद हावी हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए पैराशूट पर सवार उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress releases first list of 155 candidates 

यह लिस्ट बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में हुए बवाल के बाद आज जारी की गई है। आपको बता दें कि इस बैठक में अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में भिड़े गए। सिंधिया और दिग्विजय के बीच राहुल की मौजूदगी में हुई तेज़ झड़प। काफी देर तक दोनों के बीच तू-तू मैं मैं होती रही और जब बात नहीं बनी तो दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए राहुल को तीन सदस्यीय समिति बनानी पड़ी।

मध्य प्रदेश की 177 सीटों के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, बुधनी से ही लड़ेंगे शिवराज सिंह

देखें- 21 महिलाओं को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement