1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, सरकार बनाने के लिए समर्थन भी दिया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, सरकार बनाने के लिए समर्थन भी दिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2018 10:45 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 10:59 am IST

मध्य प्रदेश में मायावती ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए समर्थन का ऐलान किया है।

Mayawati and Sonia Gandhi | File Photo- India TV Hindi
Mayawati and Sonia Gandhi | File Photo

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए समर्थन देना् का ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि कांग्रेस की नीतियों से सहमत न होते हुए भी उनकी पार्टी कांग्रेस को समर्थन नहीं देगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने दिल पर पत्थर रखकर कांग्रेस को वोट दिया है। मायावती ने कहा, 'चुनाव परिणाम दिखाता है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनता बीजेपी के विरोध में है। विकल्प की कमी में लोगों ने कांग्रेस को स्वीकार किया है।' 230 सदस्यों वाली विधानसभा में बसपा के 2 विधायक हैं और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए इतने ही और विधायकों की जरूरत भी है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 114 सीटें जीत ली हैं। हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद वह बहुमत के 116 सीटों के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई, अब निर्दलियों और बसपा के समर्थन के बाद कांग्रेस आसानी से सरकार बना लेगी। राहुल गांधी की पार्टी ने 15 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को सूबे की सत्ता से बेदखल कर दिया है। वहीं, लगातार 3 बार से 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर सत्ता के शीर्ष पर कायम रखने का सपना चकनाचूर हो गया है।

इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। मतगणना के दौरान बाजी कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के हाथ लगती रही, लेकिन अंत में ‘पंजे’ ने ‘कमल’ को उखाड़ ही लिया। आपको बता दें कि कई सीटों पर जीत हार का अंतर महज कुछ सौ वोट रहा। इन चुनावों में कांग्रेस ने 114 जबकि भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने 2, समाजवादी पार्टी ने 1 और निर्दलियों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया। इस तरह देखा जाए तो कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अब बाहरियों की मदद लेनी पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024