1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की उद्धव ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हिंदुत्व की डोर से बंधे हैं भाजपा और शिवसेना

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की उद्धव ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हिंदुत्व की डोर से बंधे हैं भाजपा और शिवसेना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 07:29 pm IST

प्रेस वार्ता के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आदित्य ठाकरे चुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे और हम उन्हें विधानसभा में अपने साथ देखेंगे।

BJP Shiv Sena- India TV Hindi
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस Image Source : TWITTER

मुंबई। महाराष्ट्र में आज नामांकन का आखिरी दिन था। पूरे राज्य में आज सभी दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन किए। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वो सभी बागियों से नामांकन वापस लेने के लिए कहेंगे।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आने वाले दिनों में हम भाजपा-शिवसेना-आरपीआई गठबंधन के हर बागी प्रत्याशियों से नामांकन वापस लेने के लिए कहेंगे। अगर वो नहीं मानते हो तो किसी भी सहयोगी दल में कोई भी पद नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर है।

आदित्य ठाकरे के बारे में कही ये बात

इस दौरान जब देवेंद्र फडणवीस से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आदित्य ठाकरे चुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे और हम उन्हें विधानसभा में अपने साथ देखेंगे। अपने बेटे के भविष्य के बारे में उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में पहले कदम का ये मतलब नहीं  होता कि आपको राज्य का सीएम बनना है। उन्होंने अभी राजनीति में प्रवेश किया है, ये तो महज शुरुआत है।

‘भाजपा और शिवसेना हिंदुत्व की डोर से बंधे हैं’

प्रेस वार्त के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मतभेदों के बावजूद भाजपा और शिवसेना हिंदुत्व की डोर से बंधे हैं। भाजपा, शिवसेना और अन्य दलों की 'महायुति' महाराष्ट्र चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। बात दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिये शिवसेना 124, सहयोगी दल 14 और भाजपा शेष सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024