1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Colaba Vidhan Sabha Chunav Results: कोलाबा में भाजपा जीती, 16 हजार से ज्यादा रहा अंतर

Colaba Vidhan Sabha Chunav Results: कोलाबा में भाजपा जीती, 16 हजार से ज्यादा रहा अंतर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 08:12 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:46 pm IST

कोलाबा में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के राज पुरोहित को 52 हजार 601 वोट मिले थे। उन्होंने शिवसेना के पांडुरंग सकपाल को 23 हजार 837 वोटों से हराया था।

Colaba Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Colaba Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

मुंबई। मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने विजय पताका फहरा दी है। यहां भाजपा के राहुल नारवेकर ने कांग्रेस के अशोक अर्जुन राव को 16 हजार 195 वोटों से हरा दिया। इस सीट पर भाजपा के राहुल सुरेश नारवेकर को 57420 वोट मिले जबकि कांग्रेस के अशोक अर्जुन राव 41225 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के राज पुरोहित को 52 हजार 601 वोट मिले थे। उन्होंने शिवसेना के पांडुरंग सकपाल को 23 हजार 837 वोटों से हराया था। इस बार पांडुरंग सकपाल मुंबा देवी सीट से शिवसेना के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर कांग्रेस 20 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024