मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सूबे की सभी प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बार मुख्य लड़ाई बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मानी जा रही है। वहीं, बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी, लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और अन्य छोटे दल भी इन चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की पूरी कोशिश करेंगे। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक, शिवसेना से लेकर एनसीपी तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस से लेकर मराठा क्षत्रप शरद पवार तक, उद्धव ठाकरे से लेकर अशोक चव्हाण तक, हर नेता और हर पार्टी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: उम्मीदवार ने 10 रुपये के सिक्कों में चुनावी जमानत राशि जमा कराई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 LIVE Updates: उम्मीदवार ने 10 रुपये के सिक्कों में चुनावी जमानत राशि जमा कराई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सूबे की सभी प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बार मुख्य लड़ाई बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मानी जा रही है।
Maharashtra Assembly Election 2019 LIVE
-
12:47 PM (IST) Oct 07, 2019
महाराष्ट्र के लातूर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे संतोष साबदे ने एक मराठी फिल्म से प्रेरित होकर 10 रुपये के सिक्कों में अपनी चुनावी जमानत राशि जमा कराई है। उनका मकसद इस बात की ओर ध्यान आकर्षित करना है कि स्थानीय दुकानदार इन सिक्कों को वैध मुद्रा नहीं मानते हैं।
-
12:44 PM (IST) Oct 07, 2019
भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में दशहरे के बाद चलने वाले अपने तूफानी चुनाव अभियान को अंतिम रूप दे दिया है और पार्टी नेताओं का कहना है कि उसके प्रमुख मुद्दों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, मोदी सरकार का भ्रष्टाचार निरोधक अभियान और देशव्यापी एनआरसी लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
-
9:55 AM (IST) Oct 07, 2019
NCP सुप्रीमो शरद पवार आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक। चुनाव की रणनीति पर करेंगे मंथन।
-
9:55 AM (IST) Oct 07, 2019
महाराष्ट्र में आज कांग्रेस और NCP चुनाव का घोषणा पत्र करेगी जारी। दोनों पार्टियों के सीनियर नेता रहेंगे मौजूद।
-
9:54 AM (IST) Oct 07, 2019
पुणे में एक रैली के दौरान AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, दुनिया के बेस्ट कैलशियम का इंजेक्शन भी अब पार्टी को खड़ा नहीं कर सकता।
-
9:54 AM (IST) Oct 07, 2019
शिवसेना उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो। मिलने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।
-
9:54 AM (IST) Oct 07, 2019
मुख्यमंत्री पद पर बोले उद्धव ठाकरे, 'महाराष्ट्र के सीएम पद पर शिवसैनिक को बैठाकर दिखाऊंगा, ये मेरा शिवसेना प्रमुख को वचन है।'
-
9:53 AM (IST) Oct 07, 2019
महाराष्ट्र में सीटों को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मन में अब भी कसक। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा- बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग में किया कॉम्प्रोमाइज।