1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. अनुच्छेद 370 को खत्म करने की बातें बहुत हुईं, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई: PM मोदी

अनुच्छेद 370 को खत्म करने की बातें बहुत हुईं, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई: PM मोदी

 Reported By: PTI
 Published : Oct 17, 2019 08:56 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 08:56 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि ‘‘एक देश, एक संविधान’’ की राह में अनुच्छेद 370 की बहुत बड़ी बाधा थी, लेकिन पिछली किसी भी सरकार ने उसे हटाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि ‘‘एक देश, एक संविधान’’ की राह में अनुच्छेद 370 की बहुत बड़ी बाधा थी, लेकिन पिछली किसी भी सरकार ने उसे हटाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में स्थिर सरकार बनाने के लिए लोगों द्वारा दिए गए मजबूत जनादेश के बाद सारी दुनिया में आज नए भारत की गूंज सुनाई दे रही है।

मोदी ने साथ ही कहा कि जब तक ‘‘गरीब और मध्य वर्ग से लूटी गई एक-एक पाई’’ उनको वापस नहीं कर दी जाती है, तब तक वह आराम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘एक देश, एक संविधान की राह में अनुच्छेद 370 की ये बहुत बड़ी रुकावट खड़ी थी। इस रुकावट को दूर करने की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन कभी किसी ने हिम्मत दिखाई नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या पहली बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है? नहीं। लेकिन उन्होंने यह नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला (अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करना) आसान नहीं था, लेकिन 21वीं सदी का भारत बदलावों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने लोगों को और खासतौर से युवाओं को भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्ष अवसरों से भरे हैं और कहा कि भारत आज दुनिया के अग्रणी एफडीआई अनकूल देशों में है। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व भर में जितने भी अग्रणी उद्योगपतियों से मेरी बात होती है, हर कोई भारत आने के लिए आतुर है। बीते पांच वर्षों में भारत में निवेश वृद्धि में पांच गुना की बढ़ोतरी हुई है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024