1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Mumba Devi Vidhan Sabha Results: मुंबा देवी सीट पर जीते कांग्रेस के अमीन पटेल

Mumba Devi Vidhan Sabha Results: मुंबा देवी सीट पर जीते कांग्रेस के अमीन पटेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 08:12 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:42 pm IST

मुंबा देवी में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अमीन पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 39 हजार 165 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के अतुल शाह को 30 हजार 658 वोट मिले थे। यहां 16 हजार वोटों के साथ AIMIM प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

Mumba Devi Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Mumba Devi Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबा देवी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक अमीन पटेल ने शिवसेना प्रत्याशी पांडुरंग सकपाल को 23 हजार 655 वोटों से हरा दिया है। अमीन पटेल को यहां कुल 58952 वोट मिले जबकि शिवसेना प्रत्याशी महज 35297 वोट हासिल कर सके। अमीन पटेल ने यहां शुरुआत से ही शिवसेना पर बढ़त बना ली थी, जो आखिरी तक जारी रही।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी मुंबा देवी अमीन पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 39 हजार 165 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के अतुल शाह को 30 हजार 658 वोट मिले थे। यहां 16 हजार वोटों के साथ AIMIM प्रत्याशी तीसरे जबकि 15 हजार वोटों के साथ शिवसेना प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे थे। इस बार भाजपा शिवसेना के गठबंधन के तहत ये सीट शिवसेना को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024