1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने जॉइन की बीजेपी, कंकावली सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने जॉइन की बीजेपी, कंकावली सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 01:34 pm IST

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे ने आज बीजेपी की सदस्यता कर ली है। राणे ने सिंधुदर्ग में भाजपा की सदस्यता ली।

Nitesh Rane- India TV Hindi
Nitesh Rane

महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे ने आज बीजेपी की सदस्‍यता कर ली है। राणे ने सिंधुदर्ग में भाजपा की सदस्‍यता ली। वे कुछ दिनों पहले ही विधायक पद से इस्‍तीफा दे चुके हैं। वे कहां से चुनाव लड़ेंगे फिलहाल इस बारे में बीजेपी ने कोई पत्‍ते नहीं खोले हैं लेकिने कल ही उनके पिता नारायण राणे घोषणा कर चुके हैं कि नितेश बीजेपी की टिकट से कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि 2014 के चुनावों में भी नितेश राणे ने सिंधुदुर्ग की कंकावली सीट से ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी के प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा था कि उनके बेटे नितेश राणे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्‍होंने दावा किया था कि नितेश का नाम भाजपा की दूसरी सूची में होगा। लेकिन बीजेपी की दूसरी सूची में भी उनका नाम नहीं था। 

हालांकि, दिलचस्प बात ये भी है कि बीजेपी ने इस सीट पर अब तक किसी दूसरे प्रत्याशी का नाम भी घोषित नहीं किया है। यानी ये सीट अभी खाली रखी गई है। ऐसे में अब जबकि नामांकन के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बचा है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी इस बड़े चेहरे को मौका देती है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024