1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. संजय निरुपम ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी, कहा-सोनिया गांधी के इर्द-गिर्द बैठे हैं चापलूस लोग

संजय निरुपम ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी, कहा-सोनिया गांधी के इर्द-गिर्द बैठे हैं चापलूस लोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 11:51 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 11:57 am IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए परेशानी बढ़ गई है, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने टिकट बंटवारे से नाराज होकर पार्टी को छोड़ने की धमकी दी है।

Sanjay Nirupam threatens to quit congress- India TV Hindi
Sanjay Nirupam threatens to quit congress

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए परेशानी बढ़ गई है, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने टिकट बंटवारे से नाराज होकर पार्टी को छोड़ने की धमकी दी है। संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके प्रति जो व्यव्हार किया जा रहा है वह अगर बना रहा तो प्रार्टी छोड़ने की नौबत आ जाएगी। हालांकि संजय निरुपम ने कहा कि उनमें अभी सहने की क्षमता है और तुरंत वे पार्टी को नहीं छोड़ेंगे। 

संजय निरुपम ने कहा कि 5 महीने से सुनियोजित तरीके से उन्हें इग्नोर किया जा रहा है, उन्होंने कहा वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और जनता के लिए काम करना पसंद करते हैं लेकिन पार्टी की तरफ से इसकी कोई वेल्यू नहीं है। संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में चुनाव लड़ने की कोई सोच ही नहीं है। संजय निरुपम ने कहा कि वे 4 साल तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और उन्हें नहीं लगता कि इस समय मुंबई कांग्रेस के अंदर मुंबई को समझने वाला उनसे योग्य कोई और व्यक्ति है। 

संजय निरुपम ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में कोई सुनने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के चारों तरप चापलूस घूम रहे हैं जो काम करने वाले लोगों की आवाज उनतक पहुंचने ही नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे एक बार टिकट के लिए योग्य 4 लोगों को केंद्रीय नेतृत्व से मिलवाने के लिए दिल्ली लेकर गए थे और वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़से से उनके बारे में सिफारिश की, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन नेताओं से बात तक नहीं की। 

संजय निरुपम ने यह भी कहा कि हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी की लाइन के खिलाफ लगातार बोलते हैं लेकिन पार्टी अब उनके सामने झुग गई है, 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024