1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Shivadi Vidhan Sabha Results: शिवसेना के अजय चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, एमएनएस प्रत्याशी को दी मात

Shivadi Vidhan Sabha Results: शिवसेना के अजय चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, एमएनएस प्रत्याशी को दी मात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:59 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:29 pm IST

मुंबई शहर की शिवड़ी विधानसभा पर शिवसेना के प्रत्याशी अजय चौधरी को अबतक ने जीत दर्ज की। अजय ने 39337 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने एमएनएस और कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।

Shivadi Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Shivadi Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

मुंबई। मुंबई शहर की शिवड़ी विधानसभा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस सीट पर शिवसेना के अजय विनायक चौधरी ने जीत दर्ज की है। अजय विनायक चौधरी ने शिवड़ी में एमएनएस के संतोष नालावड़ेऔर कांग्रेस के उद्वव पानशेखर को मात दी। उन्होंने कुल 39337 वोटों से जीत दर्ज की। 

आपको बता दें कि शिवसेना के प्रत्याशी अजय विनायक चौधरी साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीते थे। उस चुनाव में उन्होंने एमएनएस के बाला नंदगांवकर को करीब 40 हजार वोटों से मात दी थी। भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी यहां क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024