1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मेघालय विधानसभा चुनाव 2018
  4. MP Exit Poll 2018: मध्य प्रदेश एग्जिट पोल। क्या फिर से आने वाले है ‘शिवराज’, या कांग्रेस की हो रही है वापसी?

MP Exit Poll 2018: मध्य प्रदेश एग्जिट पोल। क्या फिर से आने वाले है ‘शिवराज’, या कांग्रेस की हो रही है वापसी?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 07, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 03:49 pm IST

India TV CNX MP Exit Poll 2018 | मध्य प्रदेश के लिए India TV-CNX ने एग्जिट पोल किया है और इस एग्जिट पोल के नतीजे इस तरह से हैं

India TV CNX MP Exit Poll 2018- India TV Hindi
India TV CNX MP Exit Poll 2018

MP Exit Poll 2018: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का मतदान लगभग खत्म हो गया है और मतदान खत्म होने के बाद अब पाचों राज्यों के एग्जिट पोल की बारी है, इन पाचों राज्यों में सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला राज्य मध्य प्रदेश है, मध्य प्रदेश के लिए India TV-CNX ने एग्जिट पोल किया है और इस एग्जिट पोल के नतीजे इस तरह से हैं।

वोट शेयर की बात तो India TV CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक 42.5 प्रतिशत वोट मिले हैं जो 2013 में मिले वोटों के मुकाबले 2.38 प्रतिशत कम है, एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को इस बार 38.33 प्रतिशत वोट मिले हैं जो 2013 में मिले वोटों के मुकाबले 1.95 प्रतिशत अधिक है। 

सीटों की बात की जाए तो इस राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार सीटों में भारी कमी आ सकती है, एग्जिट पोल के मुताबिक कुल 230 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 122-130 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 86-92 सीटें मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी को 4-8 और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2013 के चुनावों में भाजपा को 165 और कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं।

क्षेत्रवार सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र की 34 सीटों में से भाजपा को  15, कांग्रेस को 16 और बसपा को 2 सीटें मिलने का अनुमान है, मालवा निमार क्षेत्र की 72 सीटों में  भाजपा को 44, कांग्रेस को 25 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बघेलखंड की 52 सीटें में से 25 पर भाजपा, 21 पर कांग्रेस 4 पर बसपा और 2 पर अन्य को जीत मिलने का अनुमान है। भोपाल क्षेत्र की 22 सीटों में से 15 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है। महाकौशल क्षेत्र की 50 सीटों में से 27 पर  भाजपा, 21 पर कांग्रेस और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Meghalaya Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024