1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मेघालय विधानसभा चुनाव 2018
  4. Meghalaya ELECTION RESULT: रुझानों में कांग्रेस आगे, किसी को बहुमत नहीं

Meghalaya ELECTION RESULT: रुझानों में कांग्रेस आगे, किसी को बहुमत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2018 08:18 am IST,  Updated : Mar 03, 2018 07:44 pm IST

अगर मेघालय कांग्रेस के हाथ से निकल जाता है तो पूरे देश में कांग्रेस के पास सिर्फ तीन राज्य रह जाएंगे।

कांग्रेस मेघालय में...- India TV Hindi
कांग्रेस मेघालय में सिंगल सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उत्तर पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। तीनों राज्यों में विधानसभा की 69 से 60 सीटें हैं। त्रिपुरा में मतदान 18 फरवरी को और मेघालय व नगालैंड में मतदान 27 फरवरी को हुआ था। शनिवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मेघालय की बात करें तो इस राज्य में इस बार 84 फीसदी मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा भाजपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नवगठित पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट मुकाबले में है। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा ने इस राज्य में 13 उम्मीदवार उतारे थे, मगर कोई जीत न सका था। एनपीपी को 32 में से मात्र दो सीटें मिली थीं। यह उन कुछ राज्यों में से एक है जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। अगर मेघालय कांग्रेस हार जाती है तो पूरे देश में कांग्रेस की सरकार तीन राज्यों में रह जाएगी। इनमें कार्नाटक, पंजाब और मिजोरम बचेगा। अगर एग्जिट पोल की बात करें तो न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के हिसाब से मेघालय में नेशनल पीपुल पार्टी (एनपीपी) को 23-27 सीटें, बीजेपी को 8-12 सीटें और कांग्रेस को 13 से 17 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं सीवोटर के अनुसार कांग्रेस को 13-19, एनपीपी को 17-23 और बीजेपी को 4-8 सीटें मिल सकती हैं। 

LIVE अपडेट

​मेघालय में किसी को स्पष्ठ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस सिंगल सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम है। कांग्रेस ने अपने तीन नेताओं के डेलिगेशन को मेघालय भेजा है। वहीं बीजेपी ने भी सरकार बनाने की कोशिश तेज कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित साह ने हेमंत विस्वा शर्मा को फोन करके मामले पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

-​-मेघालय में इस समय 59 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 6, कांग्रेस 21 और एनपीपी 14 अन्य पर 18 सीटों पर आगे चल रही है।

​-मेघालय में इस समय 59 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 3, कांग्रेस 24 और एनपीपी 15 अन्य पर 17 सीटों पर आगे चल रही है।

​-मेघालय में इस समय 59 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 3, कांग्रेस 24 और एनपीपी 15 अन्य पर 17 सीटों पर आगे चल रही है।

​-मेघालय में इस समय 59 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 3, कांग्रेस 24 और एनपीपी 15 अन्य पर 17 सीटों पर आगे चल रही है।

​--मेघालय में इस समय 51 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 24 और एनपीपी 10 अन्य पर 9 सीटों पर आगे चल रही है।

-मेघालय में इस समय 43 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 3, कांग्रेस 22 और एनपीपी 9 अन्य पर 9 सीटों पर आगे चल रही है।

-मेघालय में इस समय 43 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 4, कांग्रेस 21 और एनपीपी 9 अन्य पर 9 सीटों पर आगे चल रही है।

-​ मेघालय में इस समय 43 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 4, कांग्रेस 21 और एनपीपी 9 अन्य पर 9 सीटों पर आगे चल रही है।

- मेघालय में इस समय 37 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 15 और एनपीपी 9 पर आगे चल रही है।

​- मेघालय में इस समय 32 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 10 और एनपीपी 11 पर आगे चल रही है।

- मेघालय में इस समय 32 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 10 और एनपीपी 11 पर आगे चल रही है।

-मेघालय में इस समय 24 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 7 और एनपीपी 11 पर आगे चल रही है।

-मेघालय में इस समय 16 सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें बीजेपी 5, कांग्रेस 5 और एनपीपी 6 पर आगे चल रही है।

-मेघालय में 12 सीटों के रुझान सामने आए हैं तीन पर बीजेपी, तीन पर कांग्रेस और तीन पर ही एनपीपी आगे चल रही है।

- कांग्रेस बीजेपी 3-3 और यूडीपी 2 साीटों पर आगे चल रही है।

-मेघालय में बीजेपी कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Meghalaya Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024