1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मेघालय विधानसभा चुनाव 2018
  4. चुनाव के दिन आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए मेघालय के आरजे की आलोचना

चुनाव के दिन आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए मेघालय के आरजे की आलोचना

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2018 11:40 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 11:40 am IST

राज्य चुनाव विभाग को भेजे पत्र में भाजपा ने आरोप लगाए कि एक चैनल की महिला रेडियो जॉकी (आरजे) ने श्रोताओं से अपील की कि ‘‘ईसाई विरोधी पार्टी’’ को वोट नहीं करें।

Meghalaya-assembly-polls- India TV Hindi
चुनाव के दिन आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए मेघालय के आरजे की आलोचना

शिलांग: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ बातों का प्रसारण करने के लिए भाजपा ने आज एक निजी रेडियो स्टेशन की आलोचना की। मेघालय में 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर आज चुनाव हुए और शाम चार बजे तक 67 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था।

राज्य चुनाव विभाग को भेजे पत्र में भाजपा ने आरोप लगाए कि एक चैनल की महिला रेडियो जॉकी (आरजे) ने श्रोताओं से अपील की कि ‘‘ईसाई विरोधी पार्टी’’ को वोट नहीं करें। भाजपा नेता अंकुर कुमार ने मेघालय के मुख्य चुनाव अधिकारी एफ आर खारकोनगोर को दी गई शिकायत में कहा, ‘‘रेडियो स्टेशन पर अवैध दुष्प्रचार इस उद्देश्य से किया गया कि चुनावी प्रक्रिया का संप्रदायीकरण किया जा सके।’’

बहरहाल, इसके तुरंत बाद चैनल ने आरजे का माफीनामा प्रसारित किया और कहा कि उसका इरादा ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करना’’ नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Meghalaya Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024