Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018
  4. Mizoram Election Results: पढ़ें दिनभर के सारे प्रमुख अपडेट्स

Mizoram Election Results: पढ़ें दिनभर के सारे प्रमुख अपडेट्स

Written by: India TV News Desk Updated : Dec 11, 2018 07:37 pm IST

Mizoram Assembly Election Results 2018: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने कहा कि राज्य के 13 केंद्रों के 40 मतगणना हॉल में तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है।

Mizoram Election Results Counting Day LIVE Updates- India TV Hindi
Mizoram Election Results Counting Day LIVE Updates

Mizoram Election Results Counting Day Updates: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने कहा कि राज्य के 13 केंद्रों के 40 मतगणना हॉल में तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। राज्य में 28 नवंबर को चुनाव हुए थे। कुंद्रा ने संवाददाताओं से कहा, "पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी और उसके बाद ईवीएम से गणना होगी।" 2013 के विधानसभा चुनावों में मिजोरम में कांग्रेस कुल 40 सीटों में से 34 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी। हालांकि इस बार कांग्रेस के लिए कड़ी टक्कर बताई जा रही है, एग्जिट पोल नतीजों के मुताबिक मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहा है।

Mizoram Election Results Counting Day Updates

13.03 PM: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार

Mizoram Election Results Counting Day LIVE Updates

Mizoram Election Results Counting Day LIVE Updates

12.00 PM: मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला चम्फाई साउथ सीट से एमएनएफ के टी जे लालनंतलुआंग से 856 मतों से पराजित

09.55 AM: मिजो नेशलन फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालजिरलिएना तावी विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोसिआम्मघेता से 200 मतों से आगे

09.30 AM: शुरुआती रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पार्टी आगे चल रही है। एमएनएफ-8, कांग्रेस-3, बीजेपी-1, व अन्य-1 सीट पर आगे

08.00 AM: मतगणना शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है

07.10 AM: इस बार रूझान और नतीजे आने में कुछ देरी हो सकती है। हर राउंड की वोटिंग के बाद पोलिंग एजेंट्स को लिखित में नतीजों की जानकारी दी जाएगी

06.47 AM: मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से 13 केंद्रों पर मतगणना होगी

देखें चुनावी नतीजे...

मिजोरम चुनाव रिजल्ट LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:56 AM (IST)

    मिजो नेशलन फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालजिरलिएना तावी विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोसिआम्मघेता से 200 मतों से आगे

  • 9:38 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पार्टी आगे चल रही है। एमएनएफ-8, कांग्रेस-3, बीजेपी-1, व अन्य-1 सीट पर आगे

  • 9:29 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों में एमएनएफ-16 और कांग्रेस-13 सीटों पर आगे

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Mizoram Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement