1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Chhattisgarh Election Results 2018: पढ़ें दिनभर के सारे प्रमुख अपडेट्स

Chhattisgarh Election Results 2018: पढ़ें दिनभर के सारे प्रमुख अपडेट्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2018 12:17 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 07:13 pm IST

Chhattisgarh Election Results Counting Day LIVE Updates: सभी की निगाहें छत्तीसगढ़ पर टिकी हुई हैं। डॉ.रमन सिंह पिछले 15 साल से सत्ता में हैं, ऐसे में भाजपा की प्रतिष्ठा चुनावों के नतीजों पर टिकी है, दूसरी ओर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के किले को फतह कर 2019 में दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी में है।

Chhattisgarh Poll Results Counting LIVE- India TV Hindi
Chhattisgarh Poll Results Counting LIVE

Chhattisgarh Election Results Counting Day LIVE Updates: पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के बाद आज नतीजों का दिन है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना शुरू हो गई है। लेकिन इनमें से सभी की निगाहें छत्‍तीसगढ़ पर टिकी हुई हैं। डॉ.रमन सिंह पिछले 15 साल से सत्‍ता में हैं, ऐसे में भाजपा की प्रतिष्‍ठा चुनावों के नतीजों पर टिकी है, दूसरी ओर कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ के किले को फतह कर 2019 में दिल्‍ली की ओर कूच करने की तैयारी में है। 

राज्‍य में डॉ.रमन सिंह पिछले तीन बार से मुख्‍यमंत्री हैं। वे राज्‍य के एक मात्र निर्वाचित मुख्‍यमंत्री भी हैं। रमन सिंह ने रविवार को ही राज्‍य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है। वहीं India TV-CNX के एग्जिट पोल में भी राज्य की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा को 42-50, कांग्रेस को 32-38, जनता कांग्रेस को 6-8, अन्‍य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान जारी किया गया है। 

Chhattisgarh Election Results Counting Day Updates: 

6.05 PM- 65 सीटों पर बढ़त के साथ कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी 16 पर सिमटी 

4.55 PM- छत्तीसगढ़ के खरसिया सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उमेश पटेल जीते

4.35 PM- छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में जश्‍न का महौल

Chhattisgarh
Chhattisgarh

4.10 PM- मुख्यमंत्री रमन सिंह के सलाहकार और प्लानिंग कमीशन के डिप्टी चेयरमैन पूर्व चीफ सेक्रेटरी सुनील कुमार ने इस्तीफा दिया

 3.50 PM- ग्रामीण दुर्ग से 14500 मतों से ताम्रध्वज साहू आगे। बीजेपी के जागेश्वर साहू पीछे

2.50 PM- राजेश मूणत 3000 लगभग से पीछे चल रहे हैं बृजमोहन अग्रवाल 1000 वोटों से आगे 

2.02 PM- मरवाही से अजीत जोगी 18000 मतों से आगे 

1.04 PM- दोपहर एक बजे तक छत्‍तीसगढ़ में मतगणना की स्थिति 

Chhattisgarh Election Live Result
Chhattisgarh Election Live Result

12.04 PM- रायपुर उत्‍तर से भाजपा के मौजूदा विधायक श्रीचंद सुंदरानी कुलदीप जुनेजा से पीछे

11.04 AM- रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल और बिलासपुर में अमर अग्रवाल पीछे

10.45 AM- मरवाही से अजीत जोगी 5000 वोट से आगे हैं

9.55 AM-  सभी 90 सीटों के रुझान आए कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर 

9.55 AM-  अम्बिकापुर से कांग्रेस के टी एस सिंहदेव 5000 वोटों से आगे

9.39 AM- दंतेवाड़ा से बीजेपी उम्‍मीदवार आगे 

9.34 AM-खरसिया से कांग्रेस के प्रत्याशी उमेश पटेल भाजपा के ओपीचौधरी से आगे हुए

9.20 AM- छत्तीसगढ़ के भिलाई से भाजपा के प्रेम प्रकाश पांडेय आगे 

9.18 AM- सक्ती से कांग्रेस के चरण दास महंत आगे चल रहे हैं

9.17 AM- सरगुजा जिले की लुंड्रा से कांग्रेस के डाक्टर प्रीतम राम आगे चल रहे हैं 

9.16 AM- सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत भी आगे चल रहे हैं

9.14 AM- राजनांदगांव से रमन सिंह पीछे 

9.07 AM- अजीत जोगी और उनकी पत्‍नी रेणु जोगी अपनी-अपनी सीटों से आगे 

9.02 AM- बिलासपुर से अमर अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय से पीछे 

9.00 AM- रायपुर पश्चिम की सीट में भाजपा के राजेश मूणत पीछे 

8.55 AM- अंबिकापुर से कांग्रेस के टीएस सिंह देव आगे 

8.50 AM- जैजेपुर से बसपा के केशव चंद्रा आगे कुरूद से भाजपा के अजय चंद्राकर आगे

8.40 AM- दुर्ग शहर से मोतीलाल बोरा के बेटे कांग्रेस के अरूण वोरा आगे  हैं

8.37 AM- बिलासपुर से भाजपा के अमर अग्रवाल आगे जगदलपुर से संतोष बाफना आगे

8.35 AM- जगदलपुर और बैकुंठपुर में भाजपा के प्रत्याशी आगे

8.30 AM-12 में भाजपा 10 में कांग्रेस आगे

8.30 AM- छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव आगे

8.22 AM- 16 सीटों के रुझान, बीजेपी 7 और कांग्रेस 9 पर आगे 

8.16 AM- कांकेर और जगदलपुर से कांग्रेस आगे

8.15 AM-डाक मत पत्रोंं की गिनती हुई शुरू, बस्‍तर की दो सीटों पर कांग्रेस आगे

8.14 AM- कांग्रेस 3 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे 

8.01 AM- डाक मत पत्रो की गिनती हुई शुरू, थोडी देर में आएंगे रुझान

7.47 AM- काँकेर विधानसभा के मुसुरपुट्टा मतदान केंद्र का सीएसआर नही होने से वीवीपैट से मतगणना होगी।

7.44 AM- अंतागढ़ विधानसभा के दो मतदान केंद्र रामकृष्णपुर और दुर्गापुर मतदान केंद्र का सीएसआर नही होने से वीवीपैट से मतगणना होगी।

7.25 AM- मतगणना से पहले डॉ.रमन सिंंह का दावा, फिर खिलेगा कमल 

देखें चुनावी नतीजे...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024