1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018
  4. कौन हैं नगालैंड में एक सीट पर निर्विरोध चुनाव जीतने वाले नेफियू रियो?

कौन हैं नगालैंड में एक सीट पर निर्विरोध चुनाव जीतने वाले नेफियू रियो?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2018 09:02 am IST,  Updated : Mar 03, 2018 09:03 am IST

रियो कोहिमा जिले के तुोफेमा गांव के स्वर्गीय गुलहॉली रियो के बेटे हैं और अंगामी नागा जनजाति से है। उन्होंने बैप्टिस्ट इंग्लिश स्कूल, कोहिमा और सैनिक स्कूल, पुरूलिया, पश्चिम बंगाल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।

Nagaland-Election-Results-Know-Who-is-Neiphiu-Rio- India TV Hindi
कौन हैं नगालैंड में एक सीट पर निर्विरोध चुनाव जीतने वाले नेफियू रियो?

नई दिल्ली: तीन बार मुख्यमंत्री रहे और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार नेफियू रियो कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी-2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध जीत गए हैं। उनकी जीत की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उनके खिलाफ उतरे प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रियो बिना चुनाव लड़े नगालैंड विधानसभा में पुहंचे हैं। इससे पहले 1998 में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, उस वक्त अन्य दलों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।  रियो वर्तमान में नगालैंड से संसद के सदस्य हैं।

भाजपा को समर्थन देने वाले रियो को राज्य में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर भी देखा जा रहा है। वह वर्ष 2003 से 2014 के बीच 11 सालों तक तीन बार नगालैंड के सीएम रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सीएम की कुर्सी टीआर जेलियांग को दे दी थी। चुनाव से पहले दिए संपत्ति के ब्यौरे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 27.91 करोड़ बताई है। बताया जा रहा है कि उनकी यह संपत्ति पिछले पांच सालों में 9 करोड़ रुपये की दर से बढ़ी है।

नीईफू रियो की कुल चल संपत्ति 10 करोड़ से उपर की है जिसमें से एक लैंड क्रूजर प्राडो जो 64 लाख का है वहीं दूसरा बीएमडब्ल्यू मिनी F56 कूपर जो 35.5 लाख की है। इसके अलावा उनकी अचल संपत्ति 17.91 करोड़ की है जिसमें 3.06 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है जबकि बाकी खुद की अर्जित संपत्ति है। 67 वर्षीय रियो नगालैंड में भाजपा के सबसे विश्वासपात्र नेता बन कर उभरे हैं। उन्होनें अपने शपथपत्र में सांसद के तौर पर अपना वेतन, किराये से आने वाली आय, कृषि और जमा पूंजी से आने वाला ब्याज समेत अपनी कुल संपत्ति की घोषणा की है।

रियो कोहिमा जिले के तुोफेमा गांव के स्वर्गीय गुलहॉली रियो के बेटे हैं और अंगामी नागा जनजाति से है। उन्होंने बैप्टिस्ट इंग्लिश स्कूल, कोहिमा और सैनिक स्कूल, पुरूलिया, पश्चिम बंगाल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग में कॉलेज में भाग लिया और बाद में कोहिमा आर्ट्स कॉलेज से स्नातक किया।

उन्होंने नागालैंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले कई प्रतिष्ठित संगठनों का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1974 में कोहिमा जिला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) यूथ विंग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1984 में उन्हें उत्तरी अंगामी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। वे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नगालैंड शाखा के मानद उपाध्यक्ष भी रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Nagaland Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024