1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. DM और SP समाजवादी पार्टी को हरवा रहे हैं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव: अखिलेश यादव

DM और SP समाजवादी पार्टी को हरवा रहे हैं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव: अखिलेश यादव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2021 02:21 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 02:21 pm IST

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से ऐसी गुंडागर्दी की उम्मीद नहीं थी।

DM और SP समाजवादी पार्टी...- India TV Hindi
DM और SP समाजवादी पार्टी को हरवा रहे हैं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव: अखिलेश यादव Image Source : PTI

लखनऊ: यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से ऐसी गुंडागर्दी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, लोकतंत्र बचेगा तभी तो विकास होगा, जब आपके वोट के अधिकार को ही छीन लिया जाएगा, अगर आप वोट डालने जाओगे तो वहां भाजपा के गुंडे पहले ही बैठे हुए मिलेंगे। जिस जिले का डीएम और एसपी खुद चुनाव को हराने के लिए बैठा हो तो क्या उम्मीद करेंगे। ऐसे अधिकारियों की भी हमारी पार्टी सूची बना रही है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी और आम जनता को अपमानित किया है उनकी सूची बन रही है।

अखिलेश ने कहा, जो पंचायत के चुनाव हुए थे उनमें बुरे तरीके से भाजपा हार गई और उस हार का बदला लेने के लिए भाजपा ने अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ दिया और पूरा चुनाव लूट लिया। जिला पंचायत में जो कुछ हुआ वह सबके सामने है, उससे भी एक कदम आगे निकल गए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में, जब जनता ने इन्हें हरा दिया तो जनता के बहुतमत का मजाक उड़ाने के लिए भाजपा ने अपने गुंडों को खुली छूट दी है। मैं आपको कह  सकता हूं कि पूरे तरीके से प्रशासन के लोग इसमें जिम्मेदार हैं। याद रखना जिन अधिकारियों ने इस तरह का काम किया उन अधिकारियों का भी समय आने पर हिसाब किताब किया जाएगा।''

आपको बता दें कि यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। कल पर्चा भरने को लेकर भारी बवाल हुआ। जमकर मारपीट हुई और गोलियां चली। अब हिंसा को लेकर विरोधी बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024