1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP और JDU ने दो-दो सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक सीट

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP और JDU ने दो-दो सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक सीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 01:26 pm IST

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से जद(यू), भाजपा एवं भाकपा ने दो-दो सीटों, कांग्रेस ने एक और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP और JDU ने दो-दो सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक सीट - India TV Hindi
बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP और JDU ने दो-दो सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक सीट  Image Source : FILE

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से जद(यू), भाजपा एवं भाकपा ने दो-दो सीटों, कांग्रेस ने एक और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए पिछले महीने चुनाव हुआ था। उन्होंने बताया कि बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की इन चार—चार सीटों के मतगणना का काम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था जो शुक्रवार की देर रात समाप्त हुआ। 

जद (यू) के नीरज कुमार एवं देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के एन के यादव एवं नवल किशोर यादव, भाकपा के केदरानाथ पांडेय तथा संजय कुमार सिंह और कांग्रेस के मदन मोहन झा ने अपना कब्जा बरकार रखा जबकि दरभंगा स्नातक क्षेत्र से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के करीबी दिलीप चौधरी अपनी सीट नहीं बचा पाए और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने उन्हें पराजित कर दिया। 

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रहे नीरज के साथ देवेश एवं एन के यादव क्रमश: पटना, कोशी एवं त्रिहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों तथा नवल, मदन, संजय एवं केदरानाथ क्रमश: पटना, दरभंगा, त्रिहुत एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे। कोविड-19 महामारी के कारण इन सीटों के लिए चुनाव कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इन सीटों के लिए गत 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024