1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसे मिला टिकट

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसे मिला टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 10:19 pm IST

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी। इन सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी हो गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 27 अक्टूबर तक भरे जाएंगे।

BJP announces candidates for Uttar Pradesh, Uttarakhand Rajya Sabha Election 2020- India TV Hindi
BJP announces candidates for Uttar Pradesh, Uttarakhand Rajya Sabha Election 2020 Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी को कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड से नरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं।

BJP announces candidates for Uttar Pradesh, Uttarakhand Rajya Sabha Election 2020
Image Source : BJPBJP announces candidates for Uttar Pradesh, Uttarakhand Rajya Sabha Election 2020

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी। इन सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी हो गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 27 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की होगी। दो नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024